Honda ने पेश की 90 मिनट में फूल चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक बाइक, मॉडर्न लुक के साथ मिलेगी 170 KM की तगड़ी रेंज

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए जापानी ऑटोमोबाइल दिग्गज कंपनी Honda ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल उतार दी है। इस नई इलेक्ट्रिक बाइक को Honda E-VO नाम से लाया है। फिलहाल यह बाइक केवल चीन में पेश की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में इसे अन्य देशों में भी लाया जा सकता है।
चीन में इस बाइक को होंडा की स्थानीय साझेदार कंपनी गुआंगझोउ (Guangzhou) के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। चीन में इसे Wuyang-Honda ब्रांड के तहत बिक्री की जा रही है।
यह भी पढ़िए :- पापा की चुड़ैल को पहली नजर में दीवाना बना देंगी Yamaha की ये स्पोर्टी बाइक, क्वालिटी फीचर्स से जीतेगी दिल
डिजाइन और स्टाइल
Honda E-VO एक कैफे रेसर स्टाइल इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसमें आधुनिक तकनीक के साथ रेट्रो टच और डिजाइन युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बाइक में राउंड हेडलाइट एक बबल-टाइप फेयरिंग के साथ आती है, जो इसके पैनल में अच्छी तरह से मैच हो जाती है। बाइक का साइड फुल-फेयर्ड स्टाइल में कवर किया गया है, जिससे यह थोड़ी बॉक्सी दिखती है.
इसमें सिंगल-पीस सीट दी गई है, और क्लिप-ऑन हैंडलबार व बार-एंड मिरर इसके लुक को और बढ़िया बनाते हैं। बाइक के पहिए भी काफी अच्छे हैं फ्रंट में 16 इंच और रियर में 14 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
पावर और रेंज
Honda E-VO में 15.3 kW का PMS इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है, जो 20.5 bhp की पावर जनरेट करता है। यह बाइक एक मजबूत फोर्ज्ड एल्युमिनियम चेसिस पर आधारित है, जिसमें बैटरी साइड पैनल के नीचे फिट की गई है। इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं एक 4.1 kWh और दूसरा 6.3 kWh है
4.1 kWh बैटरी पर बाइक 120 किमी की रेंज देती है, 6.3 kWh बैटरी पर रेंज बढ़कर 170 किमी हो जाती है।
बाइक का वजन लगभग 143 किलोग्राम है। चार्जिंग की बात करें तो, 4.1 kWh वेरिएंट को 1 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है, जबकि 6.3 kWh वेरिएंट को चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 30 मिनट लगते हैं।
फीचर्स और कीमत
Honda E-VO फीचर्स के मामले में भी काफी अच्छे है। इसमें एक फ्रंट डैश कैम दिया गया है जो आपकी राइड को रिकॉर्ड करता है। बाइक में एक डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जिसमें नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसी चीजे दी गई हैं।
बाइक में तीन राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं, जिससे यूजर अपनी जरूरत और रोड कंडीशन के अनुसार मोड सेलेक्ट कर सकता है।
चीन में Honda E-VO की कीमत 37,000 युआन (लगभग ₹4.39 लाख) रखी है। फिलहाल भारतीय बाजार में इसके लॉन्च की संभावना कम दिखाई दे रही है, क्योंकि कंपनी का फोकस फिलहाल Honda Activa E और Honda QC1 जैसे स्कूटर पर है।
यह भी पढ़िए :- IPL के डिस्प्ले में दिखी Tata Curvv EV, जाने इसकी खासियत मिलेगी फीचर्स की भरमार
FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Honda E-VO भारत में कब लॉन्च होगी?
फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन निकट भविष्य में लॉन्च की संभावना कम है।
Honda E-VO की टॉप स्पीड क्या है?
होंडा ने अभी टॉप स्पीड की जानकारी नहीं दी है, लेकिन 15.3 kW मोटर के हिसाब से यह 100-120 किमी/घंटा की स्पीड दे सकती है।
क्या Honda E-VO की बैटरी रिमूवेबल है?
कंपनी ने इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार बैटरी फिक्स्ड है।
Honda E-VO की कीमत भारत में कितनी हो सकती है?
यदि यह भारत में आती है, तो इसकी अनुमानित कीमत ₹4 लाख से ऊपर हो सकती है, जो भारतीय बाजार में इसे प्रीमियम सेगमेंट में रखेगी।
क्या Honda E-VO को चार्जिंग स्टेशन से चार्ज किया जा सकता है?
हां, यह बाइक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और EV चार्जिंग स्टेशन से भी चार्ज की जा सकती है।